हुंकार रैली की सफलता को लेकर बैठक
बांका। बाहरी भगाओ बांका बचाओ रैली की सफलता को लेकर कटोरिया के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव ने लोगों से मिले।
बांका। बाहरी भगाओ बांका बचाओ रैली की सफलता को लेकर कटोरिया के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव ने लोगों से मिले। उन्होंने गोड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाहरी नेताओं ने बांका लोकसभा में एक भी राष्ट्रीय स्तर की योजनाएं संचालित नहीं हुई है। किसानों की ¨सचाई समस्या से लेकर बेरोजगारी, भूखमरी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन बाहरी क्षेत्र के नेता यहां के लोगों को चुनाव के समय में बरगला कर वोट ले लेते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 19 फरवरी को बांका में होने वाली रैली को सफल बनाने की अपील की। मौके पर अर¨वद पाण्डेय, तुलसी यादव, नरेश यादव ,संजय राय, नागेश्वर यादव ,अर्जुन राय, जयप्रकाश कुशवाहा, रूपलाल यादव ,ज्ञानदीप मंडल सहित अन्य थे।