पंसस की बैठक में बीपीआरओ-बीडीओ के तकरार का उठा मुद्दा
संवाद सूत्र बेलहर (बांका) सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन सभागार में मंगलवार को पंसस की बैठक हुई। बैठक में बीपीआरओ और बीडीओ के बीच चल रहे तकरार को लेकर दोनों अधिकारियों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख नीलम देवी ने की।
पेज की लीड:
17बीएन 5
- राशन कार्ड बनाने में बिचौलिया वसूल रहे राशि
- गीता देवी ने नाले का पानी सड़क पर बहने की शिकायत की
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन सभागार में मंगलवार को पंसस की बैठक हुई। बैठक में बीपीआरओ और बीडीओ के बीच चल रहे तकरार को लेकर दोनों अधिकारियों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख नीलम देवी ने की।
बैठक में मनरेगा पीओ राजीव कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा संजय कुमार सिह के अलावा आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आदि विभाग के अधिकारी व कर्मी शामिल हुए। साहबगंज पंचायत के मुखिया नंदेश्वरी यादव ने राशन कार्ड बनाने में बिचौलियों द्वारा मोटी रकम वसूल कर अमीरों के नाम कार्ड निर्गत कराने का आरोप लगाया। एक हजार से 15 सौ रुपये तक की राशि वसूलने पर चर्चा की। साहबगंज स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर, एनएम के नहीं बैठने की भी शिकायत भी की गई। पंसस गीता देवी ने नाली का पानी बेलहर-बांका रोड पर बहने की शिकायत की है। बेलडीहा की मुखिया सावन देवी, पंसस कक्कू सिंह ने डीलर द्वारा राशन वितरण में कम वजन देने एवं अधिक दर वसूलने की शिकायत की है। राजपुर पंचायत की मुखिया प्रिया कुमारी, पंसस संजय झा ने अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र घरों पर संचालित होने का आरोप लगाया है। बीपीआरओ कुंदन पांडेय ने बताया कि बीडीओ पंचायती राज अधिनियम 2006 की तर्ज पर चलना चाह रहे हैं। जिस वजह से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। बीडीओ राजीव रंजन ने बताया कि बीपीआरओ ने पंसस के इंटरनेट मीडिया ग्रुप को कविताओं का ग्रुप बना दिया है। हमेशा मेरे खिलाफ कुछ न कुछ पोस्ट लिखी जाती है। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रामानंद पंडित, बलराम कुमार यादव, विजय हांसदा, अभिषेक कुमार, प्रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।