तिहरे हत्याकांड: दोषी को मिले कड़ी से कड़ी सजा: निक्की
बांका। दुष्कर्म के बाद तीन सगी बहनों की निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिजन को सांत्वना देने का सि
बांका। दुष्कर्म के बाद तीन सगी बहनों की निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिजन को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. निक्की हेंब्रम ने परिजन एवं गांव की महिलाओं से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिजन को यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस प्रशासन से दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने इस घटना की ¨नदा की है। साथ ही हत्यारे को ग्रामीण स्तर पर भी सजा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ताकि ऐसे द¨रदों को समाज में कोई स्थान नहीं मिले।
ज्ञात हो कि चार दिन पूर्व मृतका की मां के अवैध संबंध के कारण तीन बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें दो के साथ दुष्कर्म भी किया गया था। घटना को लेकर आठ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कमली देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि घटना में शामिल शैलेन्द्र यादव, नरेश यादव, गायत्री देवी, दिवाकर यादव सहित अन्य सात अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है। मौके पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक रामाशंकर यादव, जदयू नेता ओंमकार यादव, मुखिया उर्मिला देवी, आशीष चौधरी सहित अन्य थे। घटना में नामजद आरोपितों में नरेश यादव सहित अन्य का घर जमुई जिले के चन्द्रमुंडी में है। नरेश यादव कमली देवी के भाई का बेटा है। इस कारण नरेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जमुई भी जाएगी। एसपी ने इसके लिए एसआइटी टीम का भी गठन किया है।
----------
कोट
टीम को आरोपितों की गिरफ्तारी का टास्क दे दिया गया है। टीम से काफी उम्मीद है। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीम काम कर रही है।
चंदन कुमार कुशवाहा, एसपी बांका