प्रेमी-प्रेमिका की ग्रामीणों ने कराई शादी
बांका। मोबाइल पर प्रेम परवान चढ़ा। प्रेमिका से मिलने जब पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। मामला कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी गांव का है।
बांका। मोबाइल पर प्रेम परवान चढ़ा। प्रेमिका से मिलने जब पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। मामला कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी गांव का है। जानकारी के अनुसार, लड़का हड़हार पंचायत के तीनडोभा गांव का है। लड़का का लड़की के बीच पिछले छह माह से प्रेम चल रहा था। वार्ड सदस्य सविता देवी, बच्चन यादव, कृष्ण कुमार, शंकर कुमार, अरुण कुमार, गजेंद्र कुमार, पंचू यादव, संजय कुमार, नारायण यादव, बालेश्वर यादव, मंटू यादव, हकीमदेव यादव, रोहित यादव, चमरू यादव, ¨रकू यादव, किशोर कुमार, जिरब देवी, भुनेश्वर यादव की मौजूदगी में शादी करायी गयी। ग्रामीणों ने बताया कि तीनडोभा गांव निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र आशीष कुमार गुरुवार के दिन 11 बजे बड़वासनी गांव पहुंचा था। लोगों को इस बात का पता चला। उससे पूछताछ की गयी तो उसने शादी करने की इच्छा जतायी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी।