शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
बांका। शादी का झांसा देकर विधवा के साथ यौन शोषण किया गया। उसके गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। इस बाबत पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
बांका। शादी का झांसा देकर विधवा के साथ यौन शोषण किया गया। उसके गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। इस बाबत पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। महिला ने थाना क्षेत्र के नीम जोरारपुर निवासी अनंतराम मांझी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा है कि तीन वर्ष पूर्व पति की मृत्यु के बाद अनंतराम ने शादी का प्रलोभन देकर दो वर्षों तक यौन शोषण किया। जब गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया। महिला को पूर्व से दो बच्चा भी है। आरोप लगाया है कि प्रेमी अनंतराम के कहने पर श्याम मांझी और रुक्मणी देवी ने दबाव देकर गर्भपात कराने की कोशिश की। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन दिया है। इस बाबत महिला थानाध्यक्ष मणि मुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक फरार है।