ऑनलाइन बैठक में लोजपा ने कार्यकर्ताओं में डाली जान
बांका। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।
बांका। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी मिथलेश सिंह ने अपने संबोधन में विधानसभा से पूर्व बूथ को मजबूत करने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर विधान सभा के सभी बूथ पर लोजपा के कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि बेलहर विधानसभा में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान में सबसे अधिक 25 हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है, जबकि राजग में अभी यह सीट न जदयू के पास है न ही भाजपा के पास। ऐसे में लोजपा की इस बार बेलहर से पूर्ण दावेदारी है। इसके लिए उन्होंने सभी को हर मोर्चा से कार्य करने की अपील की है। बैठक में पार्टी के नेता सुधीर सिंह दांगी, जेठू पासवान, प्रधान महासचिव विपिन सिंह, आसिफ खान, दिलीप पासवान, अटल बिहारी, सुरेंद्र शर्मा, ब्रह्मादेव सिंह दागी, पारस पासवान आदि मौजूद थे।