पंजवारा में केरोसिन के लिए हो रही तकरार
बांका। केरोसिन में कटौती कर दिए जाने से क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बांका। केरोसिन में कटौती कर दिए जाने से क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नित्य प्रति संबंधित डीलरों की दुकान पर उपभोक्ताओं व डीलरों के बीच केरोसिन देने व नहीं देने की बात पर तकरार बढ़ रही है। केरोसिन का उठाव करने डिब्बा, बोतल लेकर गरीब व जरूरतमंद दुकान पर दस्तक दे रहे हैं। लेकिन डीलर विभागीय नियम का हवाला बताकर उन्हें बैरंग वापस कर दे रहे हैं। डीलरों का कहना है कि वे उन्हीं को केरोसिन का वितरण करेंगे, जिनके पास खाद्यान्न का पीएचएच सफेद राशन कार्ड है। इस संबंध पर पूछने पर बाराहाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएचएच कार्ड से वंचित उपभोक्ताओं को केरोसिन डीलरों के यहां नहीं मिलना है। इस तरह के उपभोक्ताओं के लिए आधार कार्ड के माध्यम से एक लीटर करके ठेला से वेंडर के माध्यम से केरोसिन उपलब्ध कराया जाना है। जिसका दिसंबर में आवंटन बाराहाट में नहीं मिला है। वेंडर की नियुक्ति भी की जानी है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद ऐसे लाभुकों को वेंडर के माध्यम से केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा।