Move to Jagran APP

जनता दरबार में कई फरियादियों की सुनी समस्याएं

जाटी बांका शनिवार को विभिन्न थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस क्रम में दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। कुछ का आन द स्पाट निदान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 09:09 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:09 PM (IST)
जनता दरबार में कई फरियादियों की सुनी समस्याएं
जनता दरबार में कई फरियादियों की सुनी समस्याएं

15बीएन 19

loksabha election banner

जाटी, बांका: शनिवार को विभिन्न थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस क्रम में दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। कुछ का आन द स्पाट निदान किया गया।

बौंसी: बौंसी थाना परिसर में जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधित आधा दर्जन आवेदन आए। जिसमें नए एवं पुराने मिलाकर चार मामले का निपटारा किया गया। शेष बचे शिकायतकर्ता को अगले जनता दरबार में समय दिया गया है। सीओ विजय कुमार गुप्ता अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

रजौन : सीओ मु. मोइनुद्दीन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। भूमि विवाद से संबंधित दो नए मामले सामने आए। वहीं कई पुराने मामलों के फरियादी भी अपनी समस्या को लेकर जनता दरबार में पहुंचे। पर किसी भी भूमि विवाद की समस्या का हल नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं सीआई बाल मुकुंद दास मौजूद थे।

कटोरिया: सअनि संजय कुमार सुमन एवं राजस्व कर्मचारी केशर आलम एवं राजेन्द्र चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से सुनवाई की। दो में एक मामले का निपटारा किया। राजस्व कर्मचारी ने बताया कि अन्य मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगले जनता दरबार में हाजिर होने को कहा गया है।

अमरपुर: सीओ प्रशांत कुमार झा द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें आन स्पाट चार मामले का निष्पादन किया गया। सलेमपुर, महादेवपुर सहित अन्य गांवों से जमीन संबंधी विवाद को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें जनता दरबार में जमीन के दस्तावेज के आधार पर पूर्व के तीन एवं एक अन्य मामले का निपटारा किया गया। शिविर में सीआइ ग्यादीन यादव सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.