सुविधा विहीन रहा आदर्श बूथ
बांका। प्रखंड मुख्यालय के दो बूथों को आदर्श बूथ के रूप में मान्यता मिली थी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:05 PM (IST)
बांका। प्रखंड मुख्यालय के दो बूथों को आदर्श बूथ के रूप में मान्यता मिली थी। लेकिन प्रशासनिक पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण दोनों बूथों को सिर्फ कागजी तौर पर आदर्श बूथ बना कर रखा गया। मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय चांदन एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय नावाडीह को आदर्श बूथ बनाया गया था। लेकिन दोनों बूथों पर किसी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। यहां तक कि पानी के लिए मतदान कर्मी को भी चापाकल पर ही जाना पड़ता था और मतदाताओं को धूप में खड़े होकर वोट डालने के लिए जाना पड़ता था। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने बताया कि सारी व्यवस्था थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें