अस्पताल कर्मी व मरीज परिजन ने लिया जल संचय का संकल्प
बांका। प्रकृति के बदले मिजाज से हर तरफ जल संकट गहरा रहा है। पर्यावरण पर संकट और जल के प्राकृतिक स्त्
बांका। प्रकृति के बदले मिजाज से हर तरफ जल संकट गहरा रहा है। पर्यावरण पर संकट और जल के प्राकृतिक स्त्रोत को नष्ट करने से नित नई समस्याएं पैदा हो रही है। दैनिक जागरण इसे अभियान बना कर लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को बेलहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों और मौजूद मरीज के परिजन ने भी जागरण की पहल पर पानी बचाने की शपथ ली। पीएचसी के चिकित्सक, एनएम, आशा एवं मरीज परिजनों ने एक संगोष्ठी आयोजित कर जल संचय का संकल्प लिया। दैनिक जागरण के जलदान मुहिम की सराहना करते हुए डॉ. एसएन शुक्ला ने कहा कि जल की बर्बादी रोकने के लिए पहले खुद पर अंकुश लगाना होगा। साथ ही पास पड़ोस, दोस्त, रिश्तेदार, परिचित, गांव, मोहल्ले के लोगों को भी जागरूक करना होगा। दैनिक जागरण का यह मुहिम काफी सराहनीय कदम है। इससे लोगों के बीच जागरूकता फैल रही है। औसत से कम बारिश होने के कारण आए दिन जलस्तर नीचे जा रहा है। जिस कारण जल संकट गहराने लगा है। अगर हम समय रहते नहीं सुधरे तो आने वाले समय में इंसान के साथ साथ पशु, पक्षी, जीव जंतु आदि पानी के बिना तड़पने लगेंगे। मौके पर एनएम रेखा कुमारी, अल्पना कुमारी, सुनीता कुमारी, आशा सीमा देवी, सुनीता देवी, ममता बॉबी देवी, मंजू देवी, धनंजय यादव, हीरालाल ¨सह, राधे यादव, इंद्रदेव यादव, सिकंदर तांती आदि मौजूद थे।