Move to Jagran APP

एएसपी अभियान ने बूथों का लिया जायजा

बांका। एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस जवानों के साथ कटोरिया थाना क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:19 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:15 AM (IST)
एएसपी अभियान ने बूथों का लिया जायजा
एएसपी अभियान ने बूथों का लिया जायजा

बांका। एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस जवानों के साथ कटोरिया थाना क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्य विद्यालय बड़वासनी, प्राथमिक विद्यालय बाघमारी, मध्य विद्यालय कुम्हरातरी, प्राथमिक विद्यालय भलुआकुरा, मध्य विद्यालय तेलंगबा, राधानगर, धोबनी, जमदाहा आदि विद्यालय पहुंच कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। नक्सल प्रभावित इला़कों में नक्सली गतिविधि केसाथ मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। मतदान केंद्र पर आने-जाने के लिए रास्ता, सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था आदि को देखा गया। साथ ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.