घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट
बाका। बसमाता गांव में रविवार दोपहर बाद घर में घुसकर पड़ोसियों ने रमेश तांती की विवाहिता पुत्री रेणू देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।
बाका। बसमाता गांव में रविवार दोपहर बाद घर में घुसकर पड़ोसियों ने रमेश तांती की विवाहिता पुत्री रेणू देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजन ने गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए बेलहर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल के पिता ने बताया कि पड़ोसी राजकुमार तांती, रोहन तांती, बबलू तांती आदि ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में गई उसकी मां कमली देवी को भी चोटें आई है। घटना का कारण संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रही एक पुत्री के पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद बताया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जख्मी का बयान दर्ज कर लिया गया है। सभी दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।