छठव्रती महिला के साथ मारपीट
बांका। क्षेत्र के करसोप गांव में मामूली विवाद को लेकर छठव्रती महिला सुधा देवी के साथ मारपीट की गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:33 PM (IST)
बांका। क्षेत्र के करसोप गांव में मामूली विवाद को लेकर छठव्रती महिला सुधा देवी के साथ मारपीट की गई है। इसको लेकर जख्मी अवस्था में पीड़ित महिला शिकायत लेकर थाना पहुंच गई। महिला ने बताया कि पति भिखारी यादव बहियार गए थे। हम दूसरे के छत पर खरना के लिए गेंहूं सुखा रहे थे। इस क्रम में पड़ोसी रंजीत कुमार पहुंचकर निजी रास्ते होकर चलने से मना किया। इस बात को लेकर गाली गलौज भी की गई। जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह मामले को शांत किया गया। पीड़िता ने रंजीत यादव सहित अन्य के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें