भूमि विवाद में महिला के साथ मारपीट
बांका। क्षेत्र के पड़रिया गांव में पैतृक संपत्ति के विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 09:30 PM (IST)
बांका। क्षेत्र के पड़रिया गांव में पैतृक संपत्ति के विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई है। जख्मी अवस्था में महिला पार्वती देवी थाने पहुंची। पुलिस से उन्होंने बताया कि पति नरेश चौहान प्रदेश में रहते हैं। इधर, चार भाइयों में एक बीघा पैतृक संपत्ति है। जिसका बंटवारा नहीं हुआ है, जिस पर बड़े भाई शालीग्राम चौहान का आधिपत्य है। महिला ने बताया कि रविवार को जमीन बंटवारा के लिए घर में चर्चा की तो उसके साथ मारपीट की गई। इसको लेकर महिला ने उपरोक्त के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने बताया कि जख्मी महिला को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें