पानी के विवाद में महिला जख्मी
बांका। क्षेत्र के झखरा गांव में मामूली विवाद में एक महिला को दांत काट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी महिला मिथुन राम की पत्नी गुड़िया देवी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 10:17 PM (IST)
बांका। क्षेत्र के झखरा गांव में मामूली विवाद में एक महिला को दांत काट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी महिला मिथुन राम की पत्नी गुड़िया देवी है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह महिला पड़ोस के चापानल पर बर्तन साफ करने गई थी। इसी बीच गांव के ही पवन कुमार चापानल पर पहुंचे , और गंदगी फैलाने की बात पर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर पवन ने महिला के हाथ पर दांत काट लिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मामला को शांत किया गया। इसको लेकर गुड़िया देवी ने पवन कुमार, पत्नी आशा देवी के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें