ऑटो पलटने से महौता की एक दर्जन महिलाएं जख्मी
बांका। अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में किरणपुर मोड़ के समीप सोमवार को ऑटो पलटने लगभग एक दर्जन महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
बांका। अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में किरणपुर मोड़ के समीप सोमवार को ऑटो पलटने लगभग एक दर्जन महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सभी जख्मी थाना क्षेत्र के महौता गांव की है। गंभीर रूप से जयमाला देवी एवं बेबी देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि महाकला देवी, द्रोपदी देवी, ¨पकी देवी, शशिकला देवी, अनिता देवी व कुमकुम देवी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महौता गांव से लगभग एक दर्जन महिला मौनी अमावस्या को लेकर सुल्तानगंज गंगा स्नान करने गई थीं। सुल्तानगंज से गंगा स्नान कर ऑटो पर सवार होकर आ रही थीं। ऑटो स्पीड होने के कारण किरणपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई । जिसमें ऑटो पर सवार सभी महिला जख्मी हो गई। स्थानीय लोगो के मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से जयमाला देवी व बेबी देवी का डॉ. अभय प्रकाश चौधरी एवं डॉ. नवल किशोर साह द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। शेष अन्य सभी जख्मी का रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।