पवन बस से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी
बांका। सुईया थाना क्षेत्र के एसएच 22 देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग के तेतरिया समीप शुक्रवार को पवन बस की छत पर सवार होकर सफर कर रहे बांका थाना क्षेत्र के भेलवातरी केंड़िया गांव के परशुराम पंडित गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बांका। सुईया थाना क्षेत्र के एसएच 22 देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग के तेतरिया समीप शुक्रवार को पवन बस की छत पर सवार होकर सफर कर रहे बांका थाना क्षेत्र के भेलवातरी केंड़िया गांव के परशुराम पंडित गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए ससुराल वालों द्वारा सीएससी में भर्ती कराया गया है। घायल के सिर में गंभीर चोटें आई है। बेहोशी की अवस्था में है। स्थिति गंभीर देख जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर किया है। घायल थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी सुरेंद्र तांती का दामाद है। जो साहबगंज से देवघर जा रहा था। बताया जाता है कि घायल को उक्त बस में सीट नहीं मिली। जिस कारण छत के उपर सवार हो गया। तेतरिया के आगे तीखी मोड़ रहने कारण तेज रफ्तार बस ने मोड़ लिया।तभी घायल का संतुलन बिगड़ गया और नीचे फेंका गया। घायल के गिर जाने बाद कुछ यात्रियों ने शोर भी मचाया।यात्रियों के शोर मचाने बावजूद बस को चालक लेकर निकलते चला गया।