ऑटो पलटने से चालक गंभीर
बांका। कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के महेशमारा जंगल के निकट शुक्रवार को ऑटो पलटने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बांका। कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के महेशमारा जंगल के निकट शुक्रवार को ऑटो पलटने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी थाना क्षेत्र के लहरनिया गांव का 42 वर्षीय हलधार यादव है। जिसे ग्रामीण और परिजनों के सहयोग से कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. दीपक भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुईया बाजार से जख्मी चालक अपना ऑटो लेकर कटोरिया जा रहा था। जैसे ही महेशमारा मोड़ जंगल के निकट ऑटो पहुंचा चालक ने संतुलन खोकर गाड़ी पलट गई। हालांकि ऑटो पर चालक छोड़कर कोई पैसेंजर नहीं बैठा था। जिसके चलते बड़ी घटना से बच गया। चिकित्सक के अनुसार जख्मी की हालत सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर बनी हुई है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।