सड़क दुर्घटना में बालक गंभीर रूप से जख्मी
बांका। थाना क्षेत्र के भंडारीचक के स्टेट हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद पैदल जा रहे एक बालक को श्यामबाजार की ओर जा रहे तेज रफ्तार मार्शल गाड़ी ने ठोकर मार दी।
बांका। थाना क्षेत्र के भंडारीचक के स्टेट हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद पैदल जा रहे एक बालक को श्यामबाजार की ओर जा रहे तेज रफ्तार मार्शल गाड़ी ने ठोकर मार दी। जिसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉ. ऋषिकेश सिन्हा ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। जानकारी हो कि सबलपुर निवासी विनोद दास का छह वर्षीय पुत्र मुनचुन कुमार मौसी सरिता देवी के साथ घर से श्यामबाजार की ओर जा रहा था। इस बीच भागलपुर से दुमका की ओर तेज रफ्तार से जा रहे मार्शल गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे बच्चे का सिर फट गया और बायां पैर भी टूट गया। मार्शल गाड़ी के साथ ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।