आग लगने से संपत्ति जलकर राख
बांका। थाना क्षेत्र के धीमड़ा गांव में खाना बनाने के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया।
बांका। थाना क्षेत्र के धीमड़ा गांव में खाना बनाने के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मु. मुर्तजा की पत्नी आंगन में चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से उड़ी ¨चगारी फूस के छप्पर में पकड़ लिया । गृहस्वामी द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग जमा होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग के रौद्र रूप के आगे ग्रामीणों की एक न चली और घर में रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया। वहीं, इस अगलगी की घटना में दो गाय भी गंभीर रूप से झुलस गया। गृहस्वामी मु. मुर्तजा द्वारा सीओ को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है। सीओ मिथिलेश कुमार यादव ने बताया पीडित परिवार को शीघ्र ही सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दिया जायेगा।