कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
बांका। क्षेत्र के कैथाटीकर गांव स्थित विद्यालय परिसर में भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है।
बांका। क्षेत्र के कैथाटीकर गांव स्थित विद्यालय परिसर में भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। कलश शोभायात्रा में कैथाटीकर, जमुआ सहित आसपास के गांवों के 501 महिला शामिल हुई। झांसी से आई कथावाचिका किरण प्रज्ञा के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा कथास्थल से निकलकर सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर पहुंची। जहां ऋषि झा के नेतृत्व में बौंसी गुरूधाम के पंडितों की टोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भराई अनुष्ठान पूरा किया गया। मौके पर पहुंचे विधायक जनार्दन मांझी ने भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में एकरूपता का संदेश जाता है। कथा श्रवण कर समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाता है। मौके पर मुख्य यजमान रघुनंदन ¨सह, गीता देवी, अनिता देवी, रणवीर ¨सह, निर्मल ¨सह सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।