Move to Jagran APP

कलश शोभायात्रा के साथ भागवत ज्ञान महायज्ञ शुरू

बांका। शहर के विजय नगर मोहल्ला के मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:04 PM (IST)
कलश शोभायात्रा के साथ भागवत ज्ञान महायज्ञ शुरू
कलश शोभायात्रा के साथ भागवत ज्ञान महायज्ञ शुरू

बांका। शहर के विजय नगर मोहल्ला के मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। बाजे गाजे के बीच महिलाएं व लड़कियों ने चांदन नदी से कलश भरकर यज्ञ स्थल गई। जहां कलश स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भागवत महायज्ञ यज्ञ शुरू किया गया। यहां वृंदावण, अयोध्याधाम से आए कथा वाचक रामानुज शरण महाराज एवं लक्ष्मी शरण ने भागकवत कथा का वाचन किया। जिसे सुनने के लिए शहर के अलावा अन्य जगहों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। आयोजन में ठाकुरबाड़ी आयोजन समिति के सच्चिदानंद तिवारी, गौतम झा, पंकज झा व ओम प्रकाश झा शामिल हैं। उक्त लोगों ने बताया कि पिछले तीन साल से यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी मोहल्लेवासियों को सहयोग रहता है। भागवत ज्ञान महायज्ञ से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.