Move to Jagran APP

झूठ की हो रही राजनीति

बांका। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सिर्फ सूनी सुनाई बात ही जनता के सामने परोस रहे हैं जबकि सरकार के महत्वपूर्ण अंग होने के नाते उन्हें चांदन पुल के विषय में अधिक जानकारी होनी चाहिए थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 10:40 PM (IST)
झूठ की हो रही राजनीति
झूठ की हो रही राजनीति

बांका। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सिर्फ सूनी सुनाई बात ही जनता के सामने परोस रहे हैं, जबकि सरकार के महत्वपूर्ण अंग होने के नाते उन्हें चांदन पुल के विषय में अधिक जानकारी होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले 25 करोड़ की लागत से पुल निर्माण होने की बात कहीं थी। पर बांका के डीएम सुहर्ष भगत ने 48 करोड़ से बनने की बात कहीं है। जबकि इसका डायवर्सन का निर्माण पांच करोड़ से होगा। इससे साफ पता चलता है कि मंत्री को पुल के विषय में कोई जानकारी नहीं है। वे सिर्फ सुनी सुनाई बात का ही लोगों के सामने रखते है। उन्होंने इसके लिए डीएम के प्रति आभार प्रकट किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.