उपप्रमुख अहमद ने दिया त्यागपत्र
बांका। गुरुवार को उपप्रमुख मुहम्मद सकील अहमद ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने बीडीओ सुर
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 07:43 PM (IST)
बांका। गुरुवार को उपप्रमुख मुहम्मद सकील अहमद ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। बीडीओ ने बताया कि त्याग पत्र संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा। इधर पूछने पर सकील अहमद ने बताया कि वे उपप्रमुख पद से त्याग पत्र दिया है। लेकिन पंचायत समिति के पद पर बने रहेंगे। त्याग पत्र का कोई कारण नहीं बताया है। मालूम हो कि सकील अहमद कसबा पंचायत से पंसस है। इधर सूत्रों की मानें तो पिछले कई माह से प्रमुख व उपप्रमुख के बीच आंतरिक मतभेद चल रहा है। सकील अहमद हमेशा प्रमुख से खिन्न रहते थे। इधर, उपप्रमुख के त्याग पत्र से क्षेत्र में एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें