शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च
बांका। मुहर्रम को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ और पुलिस जवानों ने पुलिस इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर ¨सह चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया।
बांका। मुहर्रम को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ और पुलिस जवानों ने पुलिस इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर ¨सह चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। धोरैया से कुरमा, करहरिया, रवीडीह, सगुनिया, बटसार, अस्सी, गादिचक, मनिहाट, विशनपुर सहित बिहार झारखण्ड सीमा पर भी फ्लैग मार्च किया। ताकि लोग निर्भीक होकर प्रतीक के साथ शांति और सछ्वाव के बीच कर्बला मैदान पहुंच सके। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि झारखण्ड के 17 एवं धोरैया क्षेत्र के 33 अखाड़े को लाइसेंस निर्गत किया गया है। सभी अखाड़े के लोग समय से निशान व जुलूस के साथ अपने -अपने कर्बला मैदान पहुंचकर पहलाम करने पर बल दिया। फ्लैग मार्च में जवानों के साथ थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अवर निरीक्षक कृष्णकांत यादव, सहायक अवर निरीक्षक सर्वि यादव आदि साथ थे।