विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांका में स्कॉर्पियो के कुचलने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन जख्मी; गुस्साए लोगों ने किया बवाल

Published: Fri, 18 Oct 2024 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2024 11:03 PM (IST)

बिहार के बांका में स्कॉर्पियो के कुचलने से 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक ...और पढ़ें

बांका में स्‍कार्पियों ने पांच लोगों को कुचला; नाराज लोगों ने जमकर किया हंगामा
बांका में स्‍कार्पियों ने पांच लोगों को कुचला; नाराज लोगों ने जमकर किया हंगामा

HighLights

  1. एक दारोगा सहित दो पुलिस कर्मी जख्मी, एंबुलेंस को किया क्षतिग्रस्त
  2. सभी श्रद्धालु पैदल रामनाम करते हुए जा रहे थे जैठोरनाथ मंदिर

 जागरण संवाददाता, अमरपुर/ फुल्लीडुमर (बांका)। अमरपुर-शंभूगंज मुख्य मार्ग पर नगरडीह के पास शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो के कुचलने से 6 श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं एक युवती व एक पुरुष शामिल हैं।

शव की पहचान रजौन प्रखंड के मोहनपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी (40), अरुण पासवान की पत्नी टुन्नी देवी (45), सुमित्रा देवी (47) एवं अमरपुर प्रखंड के रामचन्द्रपुर निवासी रामचंद्र तांती (50),  शोभानपुर की 18 वर्षीय लक्की कुमारी और रामचंद्रपुर ईटहरी की पुतुल देवी के रूप में हुई। 

घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौत

एसडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि इस घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियों में अमरपुर व रजौन प्रखंड के लोग शामिल हैं। घायलों में कुछ का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल, बांका सदर अस्पताल व कुछ को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

भीड़ ने पुलिस की डायल 112 गाड़ी में आग लगी

सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। भीड़ ने पुलिस की डायल 112 गाड़ी में आग लगी। जबकि एक एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। जख्मी में दारोगा पवन मांझी सहित अन्य हैं। आक्रोशित लोग सूचना के बाद देर से पुलिस के पहुंचने व उक्त मार्ग पर हो रहे सड़क हादसे पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।

आक्रोशित भीड़ के उग्र रुप के कारण पुलिस जान बचाकर वहां से भाग गई। इस क्रम में एक घंटे से अधिक समय तक पुलिस भीड़ से दूरी बनाकर रही। बाद में एसडीपीओ विपिन बिहारी व एसडीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में फुल्लीडुमर, अमरपुर, बांका सहित अन्य थाने की पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया

जानकारी के अनुसार दो सौ से अधिक लोगों का जत्था सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी से स्नान कर गाते बजाते हुए अमरपुर के जैठोरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आ रहे थे। इसी क्रम में शंभूगंज से रही एक सफेद रंग की स्कारपियो ने भीड़ को कुचल दिया। इससे चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दर्जन से अधिक जख्मी हो गए। घटना के बाद चीख पुकार से वहां का वातावरण गमगीन हो गया। घटना के बाद चालक स्कारर्पियो को लेकर भाग गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।

घायलों का नाम

मंजू देवी, चंदा देवी, पुतुल देवी, शांति देवी, जूली कुमारी, ज्ञानी देवी सहित अन्य शामिल हैं।