गलत प्रमाण पत्र पर तीन सेविका पर दर्ज होगी प्राथमिकी
बांका। प्रखंड में फर्जी पाए गए तीन आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
बांका। प्रखंड में फर्जी पाए गए तीन आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के आदेश पर सीडीपीओ किरण कुमारी ने पुलिस को आवेदन दिया है। जानकारी के मुताबिक लकरामा पंचायत के बूटूडीह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या नौ की सेविका कंचन कुमारी का चयन किया गया था। जांच उपरांत जन्मतिथि में हेराफेरी कर दो हजार के स्थान पर 1999 दर्ज कर दिया। भेलवा भोरसार पंचायत के ग्राम कलौथर केंद्र संख्या एक पर सेविका प्रतिमा कुमारी के चयन में अंक प्रमाण पत्र बढ़ा दिया गया। देवासी पंचायत के हथकढ़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या नौ पर सेविका सुनीता टूडू का चयन किया गया था। उनके प्रमाण पत्र में जांचोपरांत छात्र के स्थान पर अपना प्रमाण पत्र दिया गया था। सीडीपीओ ने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए थाना को आवेदन दिया गया है। आवेदन में कुछ त्रुटि को देखते हुए थानाध्यक्ष ने कुछ कागजात की मांग की है। पूरे कागजात जमा होने पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।