Move to Jagran APP

विवाहिता हत्याकांड में नामजद केस दर्ज

बांका। थाना क्षेत्र के माली पहाड़ी में बुधवार को खिजुरमुरिया गांव की एक आदिवासी विवाहिता का पेड़ से शव लटका हुआ मिला था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 09:47 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 09:47 PM (IST)
विवाहिता हत्याकांड में नामजद केस दर्ज
विवाहिता हत्याकांड में नामजद केस दर्ज

बांका। थाना क्षेत्र के माली पहाड़ी में बुधवार को खिजुरमुरिया गांव की एक आदिवासी विवाहिता का पेड़ से शव लटका हुआ मिला था। मामले में पुलिस ने विवाहिता की मां रानी मुर्मू, पति महाशय हांसदा के बयान पर केस किया है।

loksabha election banner

बयान में पुलिस को बताया कि मृतका प्रियांशु हांसदा की शादी बारापघार के साहेब मुर्मू के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। बेटी पिछले एक वर्ष से मेरे साथ रह रही थी। सात जून को मेरे मामा की बेटी की शादी में लोकनियां के रूप में पोड़ैयाहाट झारखंड गई हुई थी। आठ जून को गांव के सभी लोग आ गए, लेकिन प्रियांशु नहीं आई। गांव से गई अन्य लोगों ने बताया कि खिजुरमुरिया गांव के ही गणेश मुर्मू के साथ बाइक से प्रियांशु को लेकर साथ गया है। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चल पाया। 15 जून को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बेटी का शव माली पहाड़ के पास एक पेड़ में फंदे से लटका हुआ है। कहा कि उसकी बेटी की हत्या कर गणेश मुर्मू ने पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रुप देने का प्रयास किया है। इधर, गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.