Move to Jagran APP

भलुआ का लाल बना जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल

बांका। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा के जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाये जाने की खबर सुनकर उनके पैतृक गांव भलुआ में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने रंग गुलाल उड़ाकर खुशी प्रकट किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
भलुआ का लाल बना जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल
भलुआ का लाल बना जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल

बांका। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा के जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाये जाने की खबर सुनकर उनके पैतृक गांव भलुआ में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने रंग गुलाल उड़ाकर खुशी प्रकट किया है। साथ ही आतिशबाजी भी की। मनोज की चाची मांडवी देवी, चचेरे भाई अनिमेष सिन्हा सहित अन्य ने कहा है कि मनोज का गांव से गहरा नाता रहा है। वे दस साल पूर्व गांव आए थे। इसके बाद फोन पर गांव परिवार के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मनोज की शिक्षा यूपी के गाजीपुर जिले के मोहनपुरा गांव में हुई थी। बाद में उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बीएचयू में दाखिला कराया। आइटीआइ की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की। इस क्रम में 1983 में बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1999 में पहली बार गाजीपुर से सांसद बनने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखे। मनोज सिन्हा के मित्र पारस मणि, धनंजय चौधरी के अलावा ग्रामीण पंकज शर्मा, उपेन्द्र मांझी, जीवन मंडल सहित अन्य ने बताया कि भलुआ गांव से उनका गहरा लगाव रहा है। उनके चाचा सहित अन्य परिवार यहां रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज सिन्हा जब केंद्र में मंत्री बने थे तो कुछ घंटे के लिए भलुआ गांव आए थे। बताया कि उनके पिता बनारस में ही महाविद्यालय के प्राचार्य थे। इसलिए उनकी शिक्षा-दीक्षा बाहर हुई। वर्तमान में उनके पैतृक संपत्ति की देखभाल चाची मांडवी देवी व चचेरे भाई अनिमेष सिन्हा कर रहे हैं। अन्य परिवार बनारस में रह रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.