पहली बार स्याही लगाकर उत्सुक दिखे युवा
सेल्फी पॉइंट पर भी लगा रहा भीड़ जिला प्रशासन ने शहर के मार्डल बूथ अभ्यास मध्य विद्यालय तथा समाहरणालय के पास सखी बूथ पर सेल्फी पॉइंट लगा रखा था। जिसमें मतदान करने के बाद लोग अपने परिवार के लोगों के साथ ऊंगली पर लगे स्थायी को आपने कैमरे में कैद कर रहे थे। खास बात सेल्फी पॉइंट पर यह दिखी की। देर शाम तक भी मतदाताओं की भीड़ सेल्फी पॉइंट पर लगी रही।
बांका। लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में उत्साह चरम पर था। वैसे युवाओं का जुटान सुबह से ही शुरू हो गया था। सभी ईवीएम बटन दबाने के साथ स्याही लगवाने के लिए उत्साहित थे। स्याही लगाने के बाद बार-बार वे अपनी ऊंगली को निहार रहे थे। वे लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर प्रफुल्लित हो रहे थे। जबकि युवतियों में भी यहीं हाल था।
======
मॉडल बूथ अभ्यास मध्य विद्यालय पर पहली बार मतदान करने पहुंचे। रोजी सिंह, राजनंदनी, बरखा राजहंस ने बताया कि वे मतदान कर काफी उत्साहित है। वहीं अनुभा राज, ऋचा प्रकाश, अनुपम राजलक्ष्मी आदि ने बताया कि आज के दौर में महिला किसी भी समय में सुरक्षित नहीं है। महिला की आवाज को संसद तक पहुंचाने वाले जनप्रतिनिधियों को मतदान किया। वहीं शैरेश सिंह व सत्यम कुमार व रुपा कुमारी ने बताया कि मतदान को लेकर काफी उत्साहित थे। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर उन्हें अच्छा लगा।
=======
सेल्फी पॉइंट पर भी लगी रही भीड़
जिला प्रशासन ने शहर के मॉडल बूथ अभ्यास मध्य विद्यालय तथा समाहरणालय के पास सखी बूथ पर सेल्फी पॉइंट लगा रखा था। जिसमें मतदान करने के बाद लोग अपने परिवार के लोगों के साथ ऊंगली पर लगे स्थायी को आपने कैमरे में कैद कर रहे थे। सेल्फी पॉइंट पर देर शाम तक भी मतदाताओं की भीड़ लगी रही।