कृषि प्रदर्शनी में किसानों को मिले व्यवसायिक खेती के टिप्स
बांका। मंदार महोत्सव में जिला प्रशासन की ओर लगाए गए कृषि प्रदर्शनी में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही व्यवसायिक खेती के भी टिप्स मिले।
बांका। मंदार महोत्सव में जिला प्रशासन की ओर लगाए गए कृषि प्रदर्शनी में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही व्यवसायिक खेती के भी टिप्स मिले। मुनेश्वर ¨सह मीना बाजार के कृषि प्रदर्शनी में इस बार लेमन ग्रास की खेती, मशरूम उत्पादन व रेशम कीट पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। लेमन ग्रास के व्यवसाय से जुड़ी मुंबई की कांटो एग्रो कंपनी ने स्टॉल लगाकर किसानों को औषधीय व सुगंधित पौधों की खेती की जानकारी दी। इसको लेकर मीना बाजार में आने वाले किसान भी काफी उत्साहित थे। कंपनी की ओर से किसानों को न सिर्फ लेमन ग्रास की खेती की जानकारी दी बल्कि उनके उत्पाद की बिक्री के लिए उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं, मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुनी गई झिरबा गांव की महिला किसान ¨रकू एवं विनिता ने भी अपने स्टॉल लगा कर महिलाओं को मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूक कर रही थी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से लगाए गए स्टॉल पर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के अलावा टमाटर के उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी जा रही थी।