Move to Jagran APP

घने कोहरे से गहराया ठंड, कल के बाद राहत

बांका। इस बार मध्य जनवरी के बाद कोहरा का कहर दिख रहा है। लगातार घने कोहरे से ठंड को संजीवनी मिली हुई है। पिछले चार दिनों से स्थिति लगातार खराब हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:12 PM (IST)
घने कोहरे से गहराया ठंड, कल के बाद राहत
घने कोहरे से गहराया ठंड, कल के बाद राहत

बांका। इस बार मध्य जनवरी के बाद कोहरा का कहर दिख रहा है। लगातार घने कोहरे से ठंड को संजीवनी मिली हुई है। पिछले चार दिनों से स्थिति लगातार खराब हो रही है। शनिवार को रात सात बजे के बाद से ही घना कोहरा घिर जा रहा है।

loksabha election banner

रात भरा घना कोहरा से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि लगातार ठंड से अब लोग परेशान हो रहे हैं। शनिवार को भी दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली। वह भी वह बेहद कमोजर। लोगों को थोड़ी गर्मी देने से पहले खुद वही छुप गए। कृषि विज्ञान के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 24 जनवरी तक जिला में घना कोहरा छाया रहेगा। 25 जनवरी के बाद ही कोहरे की स्थिति में कुछ सुधार होगा। अगले एक सप्ताह तक अभी ठंड कम होने की उम्मीद नहीं है। कोहरा हटने के बाद भी सुबह-शाम ठंड का कहर जारी रहेगा। ठंडी पछुआ हवा लगातार बहती रहेगी। अगले दो दिनों में जिला का न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री तक रहेगा, जबकि उच्चतम तापमान भी 15 से 20 डिग्री तक बना रहेगा। ठंड के लगातार जारी प्रकोप से लोग हकलान हैं। छोटे बच्चों का स्कूल नहीं खुलने से उन्हें राहत है। माध्यमिक विद्यालयों में भी ठंड के कारण उपस्थिति काफी कम हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. मुनेश्वर प्रसाद और मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि बिहार ही नहीं देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार तक घन कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड बरकार रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.