Move to Jagran APP

बिहार की सूरत बदलने के लिए परिवर्तन जरूरी : राजबब्बर

बांका। फिल्म अभिनेता सह कांग्रेस के वरीय नेता राज बब्बर ने कहा कि यदि सूरत में दम हो तो शीरत अपने आप आ जाती है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 10:51 PM (IST)
बिहार की सूरत बदलने के लिए परिवर्तन जरूरी : राजबब्बर
बिहार की सूरत बदलने के लिए परिवर्तन जरूरी : राजबब्बर

बांका। फिल्म अभिनेता सह कांग्रेस के वरीय नेता राज बब्बर ने कहा कि यदि सूरत में दम हो तो शीरत अपने आप आ जाती है। इस शायराना अंदाज से मौजूद लोगों में जोश भर गया। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र एवं बिहार की सूरत बदलनी है तो परिवर्तन जरूरी है।

loksabha election banner

उन्होंने आमलोगों से अमरपुर विधानसभा के महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह को जिताने की अपील की। राज बब्बर मंगलवार को डीएए उच्च विद्यालय में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। फिल्म अभिनेता ने कहा कि विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। सभा को राज्य सभा सदस्य अखिलेश सिंह, पूर्व मंत्री तारिक अनवर, बिहार के चुनाव प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौर ने भी कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश धोखाधड़ी की सरकार है। जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखाकर हमेशा धोखा देते हैं। बांका के पूर्व सांसद स्व दिग्विजय सिंह का टिकट नीतीश कुमार ने काटने का काम किया। कहा कि बिहार, झारखंड में लगाए गए कल - कारखाने कांग्रेस की देन है। 15 वर्षों में सरकार ने बिहार को हासिये पर लाकर खड़ी कर दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री तारिक अनवर ने नीतीश व नरेन्द्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। कहा कि उक्त दोनों ने जनता को सपना दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है। आमलोगों को दर्द के सिवा और कुछ नहीं मिला। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह व राजद प्रखंड अध्यक्ष मु. रहमान ने की। मंच का संचालन प्रखंड राजद युवाध्यक्ष विपिन यादव ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.