शहरी क्षेत्र में फिर आठ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बांका। सदर अस्पताल में जांच का काम गुरुवार को भी जारी रहा। अस्पताल पहुंचे 60 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसमें फिर शहरी क्षेत्र में आठ नए संक्रमित सामने आए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 09:34 PM (IST)
बांका। सदर अस्पताल में जांच का काम गुरुवार को भी जारी रहा। अस्पताल पहुंचे 60 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसमें फिर शहरी क्षेत्र में आठ नए संक्रमित सामने आए हैं। इसमें दो अलीगंज, दो बाबूटोला, दो आंबेडकर नगर में आया है। दिन में जांच के लिए पंजीयन किया जा जाता है। दोपहर बाद चार बजे से मेडिकल टीम द्वारा सैंपल संग्रह किया जाता है। एक दिन पहले पुलिस लाइन में एक साथ 28 नए संक्रमित सामने आया था। इस लिहाज से गुरुवार का दिन सुरक्षित रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें