निरीक्षण में साधनसेवी से प्रशिक्षु तक फरार
बांका। केंद्रीय मुक्त विद्यालय संगठन की चल रही डीएलएड कक्षा का रविवार को डीपीओ अहसन ने कई अध्ययन केंद्र पर पहुंच कर जायज लिया।
बांका। केंद्रीय मुक्त विद्यालय संगठन की चल रही डीएलएड कक्षा का रविवार को डीपीओ अहसन ने कई अध्ययन केंद्र पर पहुंच कर जायज लिया। इस दौरान कक्षा संचालन में व्यापक गड़बड़ी सामने आई। कई जगह अधिकांश प्रशिक्षु ही गायब थे। साधनसेवी भी गिनती की संख्या में मौजूद मिले। उन्होंने एसएस बालिका उच्च विद्यालय, एसएनएस उच्च विद्यालय मोहनपुर, सीएनडी बौंसी तथा उच्च विद्यालय मोहनपुर अध्ययन केंद्र का जायजा लिया। एसएस बालिका में मुश्किल से दो सौ में तीन दर्जन प्रशिक्षु उपस्थित थे। कई साधन सेवी नहीं थे। मोहनुपर में एक साधनसेवी शिक्षक नहीं थे। सीएनडी केंद्र पर भी प्रशिक्षु की उपस्थिति का बुरा हाल था। कुछ उपस्थिति बना कर फरार थे। मणियारपुर अध्ययन केंद्र की भी यही स्थिति थी। डीपीओ ने बताया कि निरीक्षण में गड़बड़ी के संबंध में केंद्र समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। साथ ही कक्षा से अनुपस्थित प्रशिक्षु शिक्षकों की भी सूची तैयार कराई जा रही है। सरकार के प्रशिक्षण का मकसद शिक्षकों को दक्ष करना है। लेकिन, अधिकांश केंद्र और प्रशिक्षु ने इसे मजाक बना दिया है।