Move to Jagran APP

बेटे और दामाद से परेशान थे दारोगा अरुण

बांका। वैशाली के राघोपुर निवासी दरोगा अरुण कुमार ¨सह जनवरी 2021 में नौकरी से सेवानिवृत्त होने वाले थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:19 PM (IST)
बेटे और दामाद से परेशान थे दारोगा अरुण
बेटे और दामाद से परेशान थे दारोगा अरुण

बांका। वैशाली के राघोपुर निवासी दरोगा अरुण कुमार ¨सह जनवरी 2021 में नौकरी से सेवानिवृत्त होने वाले थे। नौकरी के बाद उनकी बांका में ही बसने की योजना बन गई थी। इसके लिए उन्होंने समाहरणालय के पास जमीन भी खरीद लिया था। पिछले सात साल की बांका में सेवा के दौरान वे रम गए थे। इसमें चार साल से अधिक की सेवा केवल बांका थाना में दी। पुलिस पदाधिकारियों के बीच सक्रियता के कारण उन्हें पिछली बार संगठन ने पदाधिकारी भी बनाया था। पर पारिवारिक परिस्थितियों ने उन्हें दुनिया छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। खास कर बड़ा बेटा और दामाद के कारण उन्हें कई बार जलील होना पड़ गया था। कुछ दिन पूर्व ही उनके बेटे ने खेसर थाना पर आकर पिता को गालीगलौज कर दिया था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने समझा बुझाकर मामला शांत किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दो साल पूर्व बांका थाना क्षेत्र के ही डोमाखांड़ गांव में की थी। इधर, प्रशासनिक कार्रवाई में उनके दामाद का भाई बालू कारोबार में नामजद हो गया था। इसका अनुसंधानकर्ता भी अरुण ¨सह बने थे। इस पर किसी ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। जिसके बाद अरुण ¨सह का बांका से रजौन तबादला कर दिया गया था। बेटी के भविष्य को लेकर भी वे ¨चतित थे। जानकारों के मुताबिक एक पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दूसरे से पिता लगातार परेशान था। ऐसे में वे पिछले दो साल से मानसिक तनाव झेल रहे थे। पुलिस पदाधिकारी होकर वह इसे किससे साझा करता। रविवार को तनाव चरम पर पहुंचने पर यह घटना घटी। मौत की खबर के बाद सभी परिजन भी बांका पहुंच रहे हैं। इधर, एसपी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.