चांदन में पानी स्टॉक कर मनेगा छठ : डीएम
बांका। डीएम कुंदन कुमार गुरुवार को अधिकारियों के साथ शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया।
बांका। डीएम कुंदन कुमार गुरुवार को अधिकारियों के साथ शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने चांदन व ओढ़नी नदी छठ घाट का जायजा लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। नदी में पानी कम होने की वजह से डीएम ने पानी का स्टॉक करने की बात अधिकारियों से कहीं। साथ ही घाट पर पूरी सफाई करने का निर्देश दिया है। डीएम ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का आदेश दिया। जिससे की परवैतिन को कोई परेशानी नहीं हो सके। इसके अलावा सभी छठ घाटों पर रौशनी की समुचित व्यवस्था कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अगर छठ पूजा के दौरान कोई दुर्घटना होती है तो घाट पर तैनात अधिकारी इसके जिम्मेवार होंगे। और उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मद्य निषेध, बिजली, दहेज उन्मूलन से संबंधित होर्डिंग घाटों पर लगाएं। इसके साथ ही वाच टावर लगाकर इसकी निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मौके पर एडीएम डॉ. संजय कुमार, एसडीओ मनोज कुमार चौधरी, डीटीओ अर¨वद कुमार मंडल, नप के कार्यपालक पदाधिकारी रवि रंजन गुप्ता, ओएसडी राकेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ सुजीत कुमार, समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।