बस ने महिला को कुचला, विरोध में जाम
बांका। थाना क्षेत्र के एसएच 22 देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग के बिज्जीखरबा गांव के पास शनिवार को कौशिक नामक बस ने एक वृद्ध अज्ञात महिला को कुचल दिया।
बांका। थाना क्षेत्र के एसएच 22 देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग के बिज्जीखरबा गांव के पास शनिवार को कौशिक नामक बस ने एक वृद्ध अज्ञात महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। घटना की खबर मिलते ही जेएसआइ उमाशंकर ¨सह बीएमपी जवानों साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र लोगों को समझा बुझाकर करीब आधे घंटे बाद सड़क को जाम हटवाया। शव को पुलिस ने पहचान के लिए थाना परिसर में लाकर रखा है। कुछ लोगों ने मृतका के विक्षिप्त होने की बात कही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। इस बाबत चौकीदार मुकेश कुमार पासवान के बयान पर अज्ञात चालक एवं उक्त बस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार कौशल कौशिक यात्री बस देवघर से सुल्तानगंज जा रही थी। इसी क्रम में तेज रफ्तार से जा रही उक्त बस ने महेशा-बिज्जीखरबा गांव के पास सड़क किनारे चल रही महिला को कुचल दिया। बताया जाता है कि मृतका करीब तीन वर्षों से इधर-उधर भटक कर लावारिश ¨जदगी गुजर बसर कर रही थी। घर का पता पूछने पर पटना बताती थी। घटना के समय वह पैदल जिलेबिया मोड़ तरफ जा रही थी। तभी बस ने उसे कुचल दिया। इधर,थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।