वाहन की ठोकर से युवक की मौत
बांका। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ सिआरा पुल के समीप वाहन की ठोकर से शुक्रवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बांका। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ सिआरा पुल के समीप वाहन की ठोकर से शुक्रवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के मालतेघड़ा गांव निवासी चंद्रकिशोर उर्फ चीगो ¨सह का पुत्र गुंजन कुमार (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुंजन बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां डॉ. रंजीत कुमार ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मारते हुए अस्पताल पहुंचे। मां आशा देवी, पत्नी ज्योती देवी सूचना के बाद ही अचेत हो गई। वहीं, जवान बेटे की मौत की खबर सुन पिता भी बेसुध हो गए। गुंजन को दो पुत्र रिसभ एवं प्रीतम को लोग दिलासा देने में लगे थे। गुंजन बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दुर्गापूजा में घर आया था। घटना के बाद गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।