Move to Jagran APP

धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

बांका। शहर के तारा मंदिर तट पर स्थित राढ़ी बांधव समिति के कार्यालय में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:58 PM (IST)
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

बांका। शहर के तारा मंदिर तट पर स्थित राढ़ी बांधव समिति के कार्यालय में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। कलम देवता की इस पूजा में राढ़ी समाज के कई गणमान्य शामिल होकर पूजा को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई। मौके पर सूबे के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने भी पहुंच कर भगवान की पूजा अर्चना की। जानकारी हो कि राढ़ी बांधव समिति के द्वारा चित्रगुप्त महाराज प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार की दोपहर पूजा समाप्त होने पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर केशव चंद्र सिन्हा ने बताया कि राढ़ी समाज के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। जबकि गोपाल चंद्र सिन्हा ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम को एक दिन का विराम दिया जाता है। चित्रगुप्त भगवान के पास ही पूरी श्रृष्टि का लेखा-जोखा है। वहीं, शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी में भी प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडित रत्नेश्वर ठाकुर के द्वारा यहां पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न कराया गया। मौके पर निखिलेश चंद्र सिन्हा, नवल कुमार घोष, कुमार महारथी, कमल दत्ता, विष्णु सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, अजय कुमार घोष, अभय कुमार घोष, मुकेश कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, गौरी दत्ता, अरूण कुमार सिन्हा, निरंजन प्रसाद सिन्हा, शंभूनाथ सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, विजय कुमार सहाय सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.