11 सौ कुंडीय यज्ञ की सफलता के लिए निकली शोभा यात्रा
बांका। शहर के जगतपुर स्थित पीबीएस कॉलेज मैदान पर आयोजित दो दिवसीय 11 सौ कुंडीय विहंगम योग समारोह की
बांका। शहर के जगतपुर स्थित पीबीएस कॉलेज मैदान पर आयोजित दो दिवसीय 11 सौ कुंडीय विहंगम योग समारोह की सफलता के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। इसमें आसपास के 16 जिलों से श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होने के लिए आ रहे है। विहंगम योग समारोह में मुख्य रूप से स्वतंत्र देव महाराज एवं विज्ञान देव महाराज श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। शनिवार को प्रात से ही आसन व प्राणायाम एवं ध्यान का योग शुरू कर दिया जायेगा। शुक्रवार को निकली शोभा यात्रा शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरी। यज्ञ स्थल पर 11 सौ कुंड बनाया गया है। जिसमें श्रद्धालु सुबह से ही हवन की क्रिया करेंगे। कलश शोभा यात्रा में प्रदीप ठाकुर, किशोर कुमार, शंकर यादव, अंबेश कुमार, दिनेश ठाकुर, पंकज, रामप्रसाद मंडल, द्रोपदी देवी, किशोर कुमार मंडल, षष्ठी ¨सह, पप्पू व श्यामानंद, अनिरूद्ध यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।