बैंक लूटकांड पर विपक्षी ने पुलिस प्रशासन को घेरा
संवाद सहयोगी, बांका : चांदन में दिनदहाड़े बैंक लूट के बाद क्षेत्र में व्यापक रूप से पुलिस प्रश
संवाद सहयोगी, बांका : चांदन में दिनदहाड़े बैंक लूट के बाद क्षेत्र में व्यापक रूप से पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रतिक्रिया आ रही है। खासकर विपक्षी दल में गहरी नाराजगी व्याप्त है। भाजपा ने सीधे महागठबंधन सरकार को घेरते हुए पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर हमला बोला है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास ¨सह ने कहा कहा कि बांका में बैंक लूट की वारदात लगातार हो रही है। परंतु पुलिस प्रशासन बैंक व आमजन की सुरक्षा के प्रति बिल्कुल ही सुस्त है। कहा कि महागठबंधन सरकार गठन के बाद क्षेत्र में लूट, डकैती, हत्या जैसे संगीन अपराध तीव्र गति से बढ़ रही है। जनता में नीतीश सरकार के विरूद्ध जमकर आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अविलंब बदमाश की गिरफ्तारी व क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था तंदरूस्त करने की मांग की। वहीं प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव ने भी बैंक लूटकांड की ¨नदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना से जनता का विश्वास प्रशासन से उठ रहा है। जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी ने कहा कि दुधारी व कटेली मोड़ स्थित बैंक लूट के बाद पुलिस इसके प्रति गंभीर नहीं हुई, जिसका नतीजा चांदन लूट है। उन्होंने पुलिस को कर्तव्य के प्रति गंभीर रहने की नसीहत दी।