सांस्कृतिक मंच पर बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा सम्मान
बांका। बांका जिला गुरुवार को अपने विकास की यात्रा के 29वें पड़ाव पर पहुंचेगा। 21 फरवरी 1991 को बांका बिहार के नक्शे पर जिला बनकर उभरा था।
बांका। बांका जिला गुरुवार को अपने विकास की यात्रा के 29वें पड़ाव पर पहुंचेगा। 21 फरवरी 1991 को बांका बिहार के नक्शे पर जिला बनकर उभरा था। इसको लेकर जिला प्रशासन इसका स्थापना दिवस मना रही है। जिसे ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका आगाज छात्र-छात्राओं के साइकिल रेस से और समापन शुक्रवार को मैराथन दौड़ से होगा। इसके अलावा खेल प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
------------
नीली रोशनी से जगमग रहेगा शहर :
जिला स्थापना दिवस पर समाहरणालय से लेकर सरकारी भवनों व कार्यालयों सहित शहर के चौक-चौराहों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। दो दिनों तक पूरा शहर नीली रोशनी से जगमग रहेगा।
------------
वॉयस ऑफ बांका में कलाकार छेड़ेंगे सुरों की तान :
सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चे अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा वाईस ऑफ बांका सीजन टू में क्षेत्रीय कलाकार अपने सुरों की तान छेड़ेंगे। जिनकी प्रतिभा को मुकाम व सम्मान दिया जाएगा है। इसके अलावा स्मारिका का विमोचन होगा।
---------------------
हुनर व प्रतिभा की होगी कद्र :
जिला स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके लिए रंगोली, मेंहदी, जिलेबी दौड़, चम्मच दौड़, मेढ़क दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, क्वीज, बैड¨मटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।