Move to Jagran APP

लूट का विरोध करने पर चालक को मारी गोली, रेफर

बांका। लूट का विरोध करने पर शनिवार देर रात इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मुख्य पथ पर कुमारपुर पेट्रोल पंप के समीप शंभूगंज थाना क्षेत्र के पतवारा निवासी आशीष कुमार सिंह नामक जायलो चालक को बदमाशों ने गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:12 AM (IST)
लूट का विरोध करने पर चालक को मारी गोली, रेफर
लूट का विरोध करने पर चालक को मारी गोली, रेफर

बांका। लूट का विरोध करने पर शनिवार देर रात इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मुख्य पथ पर कुमारपुर पेट्रोल पंप के समीप शंभूगंज थाना क्षेत्र के पतवारा निवासी आशीष कुमार सिंह नामक जायलो चालक को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में जख्मी को बांका सदर अस्पताल से चिकित्सक अशोक सिंह ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। युवक की स्थिति गंभीर है।

loksabha election banner

चालक झारखंड के टाटा से अपने जायलो वाहन से देर रात घर जा रहे थे। इतने में कुमारपुर पेट्रोल पंप के समीप लुटेरों ने आशीष के वाहन का पीछा किया। तीखा मोड़ होने की वजह से आशीष ज्यादा तेज अपने वाहन को नहीं चला सका। कुमार पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को रोक कर लुटेरों ने गाड़ी से करीब 25 हजार रुपये का सामान लूट लिया। लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके गले में गोली मार दी। गोली लगते ही आशीष अचेत होकर गिर पड़ा। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर आशीष के पिता बुद्धदेव प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर आशीष को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। आशीष के पिता ने बताया कि उनका बेटा टाटा टिस्को में मैकेनिक है। दो माह पहले ही आशीष की शादी हुई है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस मामले में फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि अपराधियों के बारे में पुलिस जानकारी ले रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.