तीन घंटे तक बेलहर और धोरैया में डेढ़ घंटे तक रहा सड़क जाम
बांका। एसएच 22 देवघर-सुल्तानगंज एवं बेलहर-झाझा मुख्यमार्ग को राज्य संघ के आह्वान पर रसोइया संघ ने सोमवार को जाम कर दिया।
बांका। एसएच 22 देवघर-सुल्तानगंज एवं बेलहर-झाझा मुख्यमार्ग को राज्य संघ के आह्वान पर रसोइया संघ ने सोमवार को जाम कर दिया। जिस कारण करीब सुबह आठ बजे से 11 बजे तक आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर रही रसोइया सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रही थीं। साथ ही अविलंब मांगें पूरी नहीं करने पर आंदोलन को वृहत रूप देने की भी धमकी दे रही थी। वहीं रसोइया संघ साथ एसयूसीआइ के नेता व कार्यकर्ता खड़े थे।घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार, एसआइ राजकुमार प्रसाद, एएसआई मृत्युंजय ¨सह, सीआई राजेश झा पुलिस बलों साथ जामस्थल पर साढ़े 10 बजे करीब पहुंचे। थानाध्यक्ष के काफी समझाने बाद सड़क को जाम मुक्त कर दिया गया।
धोरैया : विद्यालय की रसोईया ने बीआरसी के बाहर प्रदर्शन करने के बाद प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। इस दौरान रसोइया ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर जब वह शांति पूर्वक हड़ताल कर रही है। तो उनकी मांगों को पूरी करने के बजाय विद्यालय में उन्हें हटाते हुए दूसरी रसोइया को बहाल किया जा रहा है। जिसे देखते हुए रसोईया को सड़क पर उतरना पड़ा। सड़क जाम के कारण धोरैया बाजार में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे लोगों को करीब एक घन्टे तक परेशानियों से गुजरना पड़ा। सड़क जाम कर रही रसोइया चंदा देवी, विमला देवी, कमरून निशा, लक्ष्मी देवी, बीबी तमीजन, प्रमिला देवी, बैशाखी देवी आदि ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगा। उधर, विद्यालय में एमडीएम के बंद रहने से बच्चों की उपस्थित कम होते देख प्रभारी प्रधानाध्यापक ¨चतित है। इस संदर्भ में पूछने पर बीईओ कुमार पंकज ने बताया कि करीब एक सौ स्कूल में हड़ताल के कारण बच्चों का एमडीएम बाधित है।