Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि पर दिया धरना

बांका। डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पैदल मार्च के बाद धरना दिया। इस क्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:07 AM (IST)
कांग्रेसियों ने डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि पर दिया धरना
कांग्रेसियों ने डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि पर दिया धरना

बांका। डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पैदल मार्च के बाद धरना दिया। इस क्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

loksabha election banner

शंभूगंज : प्रखंड कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि एक तो कोरोना संक्रमण के लॉकडाउन से क्षेत्रवासी उबर नहीं सके हैं। इसके उपर केंद्र सरकार ने आमलोगों पर डीजल-पेट्रोल की वृद्धि का चोट दे दिया। लगातार हो रहे शुल्क वृद्धि से किसानों से लेकर आमलोग भी हताश हैं। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने झखरा नहर मोड़ से पैदल मार्च शुरू किया। बाजार, थाना होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। धरना समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद को सौंपा। मौके पर विभूति प्रसाद सिंह, कृष्णकांत ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अमरपुर : कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर सांकेतिक घरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में पार्टी के जिला महासचिव सच्चिदानंद साह, प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव कंचन सिंह, राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार चक्रवर्ती सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी ने भाग लिया। तीन दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड कांग्रेस कार्यालय से गोला चौक, बंगाली टोला होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुप्रबंधन से देश की अर्थव्यवस्था धराशाही का आरोप लगाया। मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस अवसर पर उमाकांत दास, निखिल घोषाल, सिटू दास, बुद्धिनाथ मिश्र, ध्रुव तपस्वी, सरगुन दास, राधा झा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.