पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि का कांग्रेस ने किया साइकिल चलाकर विरोध
बांका। हाथ से बाइक खींचकर और साइकिल चलाकर कांग्रेसियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का विरोध किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बांका। हाथ से बाइक खींचकर और साइकिल चलाकर कांग्रेसियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का विरोध किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस रोड स्थित पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन कर गांधी चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम सुहर्ष भगत से मिलकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल अबतक के सबसे महंगे दाम पर पहुंच गया है। जिसका असर सीधे जनता पर पड़ रहा है। किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और किसान विरोधी है। जिसका जाना तय है। 70 साल में पहली बार पेट्रोल से अधिक डीजल का दाम हो गया। इससे महंगाई चरम पर होगी। धरना को पूर्व प्रत्याशी राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए सरकार से मूल्यवृद्धि वापस करने की मांग की। सहकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार निरंकुश है। जनता पर महंगाई लादने का काम कर रही है। कार्यक्रम में पार्टी नेता सेवादल महासचिव अजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद यादव, अजय चर्तुवेदी, सुरेश प्रसाद यादव, त्रिपुरारी चरण झा, विनय कापरी, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, कंचना सिंह, राधा झा, मु.शमी हासमी, प्रमोद सिंह वेल्डन आदि ने केंद्र सरकार का विरोध किया। मनीष घोष, सिटू दास, विदा देवी, राघव सिंह,परवेज आलम सहित अन्य थे।