नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
बांका। नोटबंदी के दो साल पूरा होने के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर के आंबेडकर चौक पर शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव ¨सह की अध्यक्षता में धरना दिया।
बांका। नोटबंदी के दो साल पूरा होने के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर के आंबेडकर चौक पर शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव ¨सह की अध्यक्षता में धरना दिया। मौके पर उन्होंने केन्द्र सरकार के इस फैसले की जमकर आलोचना की। उन्होंने आमजनों को नोटबंदी से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को धराशाही कर दिया है। इससे आम व खास दोनों वर्ग परेशान हैं। उन्होंने सात सवालों को भी आम लोगों के समक्ष रखा। धरना में पार्टी उपाध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद यादव, अजय चक्रवर्ती, लक्ष्मण प्रसाद ¨सह, संजय झा, सुरेश प्रसाद यादव, सेवादल अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह, विनय कापरी, नगर अध्यक्ष दिवाकर यादव, केशव प्रसाद ¨सह, आलमगीर अंसारी, श्री नारायण ¨सह, अनिल झा, सोना किस्कू, रीना देवी, पूर्णिमा चक्रवर्ती, जीतमुनी टूडू, कैलाश शर्मा, राजेश घोषाल, प्रमोद ¨सह वेल्डन, भवेश प्रसाद ¨सह सहित अन्य मौजूद थे।