सभी बूथों पर कमेटी गठन करने पर बल
बांका। कांग्रेस की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष मु. आलमगीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई।
बांका। कांग्रेस की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष मु. आलमगीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पंचायत अध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर सभी बूथों पर 11 सदस्यीय कमेटी गठन करने पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता से किया वादा आज भी पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार की विफलता को गांव गांव में जनता के बीच जाकर बताने की बात कही। प्रवक्ता गिरीश पासवान ने बताया कि तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन आकांक्षा रैली है। रैली की सफलता पर चर्चा की गई। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता भवेश ¨सह, सरफराज अमीन, मनोगी दास, मजीद अंशारी, जुनैद अंशारी, विदेशी रविदास, सलीम अंशारी, फकरे आलम, बबलू मंडल, जहांगीर आलम, सिकन्दर अंशारी आदि उपस्थित थे।