Move to Jagran APP

Bihar : बांका में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर जगह मिल रहा अपार समर्थन

कांग्रेस की बिहार में शुरू हुई भारत जोड़ा यात्रा धीरे-धीरे ही सही परंतु अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है। शनिवार को तीसरे दिन यात्रा बांका के समुखिया मोड़ से रवाना हुई। अमरपुर सड़क में पदयात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuPublished: Sat, 07 Jan 2023 11:20 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2023 11:20 AM (IST)
Bihar : बांका में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर जगह मिल रहा अपार समर्थन
बांका में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर जगह मिल रहा अपार समर्थन

जाटी, बांका। बांका के मंदार की धरती बौंसी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार के संगठन प्रभारी भक्तचरण दास के नेतृत्व में शनिवार को तीसरे दिन बांका के समुखिया मोड़ से रवाना हुई। यहां से यात्रा रवाना होने के पहले प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को सभी जगह लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।

loksabha election banner

यात्रा अमरपुर प्रखंड में 22 किलोमीटर की दूरी 25 गांवों से होकर तय करेगी। रात्रि विश्राम जिला की सीमा भागलपुर के रतनगंज में किया जाएगा। इसके पूर्व बांका जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह भागलपुर जिले के अध्यक्ष को पार्टी का झंडा सौंपेंगे। यात्रा का अमरपुर प्रखंड के सीमा क्षेत्र मकद्दुमा में पूर्व उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

इसके बाद पदयात्रा आनंदमार्ग, महगामा मोड़ होते हुए इंग्लिशमोड़ चौक से खेमीचक गांव के समीप बीडी अकादमी पहुंचेगी। यहां दिन में विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था है। दिन में तीन बजे यात्रा पुन: शुरू होकर बांका-भागलपुर जिले की सीमा पर स्थित संत पथिक विद्यालय रतनगंज पहुंचेगी। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व उम्मीदवार जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी थे।

भारत जोड़ो यात्रा आज पहुंचेगी भागलपुर नेता सर्व धर्म समभाव का लोगों को देंगे संदेश

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार की शाम पांच बजे भागलपुर जिले की सीमा पर प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेसियों के साथ आम जनता में भी उत्साह का माहौल हैं। रेशमी नगर में भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस लगाने की तैयारी में जुटी है। हर वर्ग व धर्म को यात्रा के सूत्र से बांधने की कवायद है।

सर्व धर्म समभाव का संदेश देने के लिए यात्रा धार्मिक स्थलों की ओर रुख करेंगे। इस दौरान धार्मिक स्थल पर जहां पूजा होगी, वहीं मजार पर चादरपोशी भी की जाएगी। चर्च में भी प्रार्थना सभा का कार्यक्रम है। सभी धर्मों के बीच अपनी पैठ जमाने की कवायद की जाएगी। नौ जनवरी को हबीबपुर से पंखाटोली, गुड़हट्टा चौक, स्टेशन चौक से शाहबाज भागलपुरी के मजार पर चादरपोशी की जाएगी। कोतवाली चौक पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.